Monday, 6 November 2017

'शुक्र नीति' के मुताबिक खुद से जुड़ी ये बातें कभी किसी को मत बताना वरना हो जाएगी गड़बड़

'शुक्र नीति' के मुताबिक खुद से जुड़ी ये बातें कभी किसी को मत बताना वरना हो जाएगी गड़बड़
आपने 'चाणक्य नीति' के बारे में तो सुना ही होगा। चाणक्य ने उस दौर में जितनी भी बातें कही वो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। वैसे आपको बता दें कि 'चाणक्य नीति' की तरह ही 'शुक्र नीति' भी बहुत चर्चित है।  
'शुक्र नीति' के रचनाकार महाभारत काल के शुक्राचार्य थे। वे केवल महान संत ही नहीं थे, बल्कि कई मंत्रों के स्वामी भी थे। 'शुक्र नीति' एक महान ग्रंथ है। इसमें शुक्राचार्य की सीख शामिल की गई है। इसमें लिखा गया है कि तीनों लोकों में इस नीति के समान कोई नीति नहीं है। 
वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि 'शुक्र नीति' में कुल 2,000 श्लोक हैं। इसमें कई सारी बातें कही गई हैं जिनमें वो भी शामिल हैं कि आपको कौन-सी बातें किसी से भी साझा नहीं करना चाहिए। और तो और अगर आप किसी को भी यह बात बता देते हैं तो आपका ही नुकसान होता है।  
अब बस बिना देर किए ध्यान से पढ़ लीजिएगा ये सारी बातें।

पैसों की बात 

पैसों की बात 
आप कितना कमा रहे हैं या सेव कर रहे हैं, यह बात अपने तक ही रखना बेहतर होता है। यदि आप कुछ करीबियों के अलावा किसी और को यह बात बताएंगे तो वो चोरी हो सकता है या दूसरे आपसे जल सकते हैं।

मंत्र जाप 

मंत्र जाप 
'शुक्र नीति' के अनुसार यदि आप नियमित रूप से भगवान के सामने किसी सीक्रेट मंत्र का जाप करते हैं तो इसे अपने तक रखिए। दूसरों को यह मंत्र बता देने से आपकी मनोकामना पूर्ण नहीं होती है।  
इस बेहद निजी बात को भी ना करें शेयर।

इंटिमेट लाइफ 

इंटिमेट लाइफ 
कई लोगों को अपनी इंटिमेट लाइफ अपने दोस्तों के साथ शेयर करने की आदत होती है। लेकिन 'शुक्र नीति' के अनुसार आपको अपने पार्टनर के साथ बिताए गए लम्हों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

ग्रह दोष 

ग्रह दोष 
आप कई सारी मुसीबतों में फंसे हुए हैं। आप पर कई सारे ग्रह दोष भी चल रहे हैं तो सिर्फ करीबियों तक ही इन्हें सीमित रखें। दुनियाभर में फैलाने से कोई हल नहीं निकलने वाला है। 
अगली बात बताना आपकी जान भी ले सकता है।

डॉक्टर 

डॉक्टर 
लगभग सभी का कोई ना कोई फैमिली डॉक्टर तो होता ही है। यदि आप हमेशा एक ही डॉक्टर से कंसल्ट करते हैं तो बहुत भरोसेमंद लोगों को ही इसकी जानकारी दें। आपका डॉक्टर आपके बारे में सबकुछ जनता है। आपके दुश्मन इसका फायदा उठा सकते हैं।

सम्मान मिलना

सम्मान मिलना
यदि आपको सम्मान और प्यार मिल रहा है तो यह बहुत ही अच्छी बात है। आप बेशक बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। लेकिन आप दूसरों को ये दिखाने की कोशिश ना करें कि आप कितने सम्मानित हैं। यह उनकी नजरों में आपकी इज्जत कम कर देगा। 
अगली बात बताने से हो सकती है आपकी बेइज्जती।

अपमानित होना 

अपमानित होना 
सम्मान की तरह ही अपमान को भी अपने तक ही रखना चाहिए। बेशक कोई आपका अपमान करेगा तो आपको बहुत बुरा लगेगा। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप दिल हल्का करने के लिए यह बात सबको बताने लग जाए। ऐसा करने से आपको और ज्यादा अपमानित महसूस होगा। आपका मजाक भी बन सकता है।

अपनी उम्र 

अपनी उम्र 
हम हमेशा से ही सुनते आ रहे हैं कि किसी से उसकी उम्र नहीं पूछना चाहिए। शुक्राचार्य का भी ऐसा ही कुछ कहना है। उनके अनुसार किसी की काबिलियत को उसकी उम्र से नहीं तोला जा सकता है। ऐसे में जब कोई पूछे तभी अपनी उम्र बताएं अन्यथा नहीं। 
अगला काम गुपचुप करना ही सही।

दान-धर्म 

दान-धर्म 
दान-धर्म करने से ज्यादा पुण्य का काम तो कोई हो ही नहीं सकता है। लेकिन जब भी दान करें इसका बखान ना करें। इस जानकारी को अपने तक ही सीमित रखें।

करें अच्छे काम 

करें अच्छे काम 
आखिर में हम आपको 'शुक्र नीति' से एक अहम सीख देना चाहेंगे। अच्छे काम का अच्छा फल होता है और बुरे काम का बुरा, इसलिए हमेशा अच्छे काम ही करना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment