Monday, 6 November 2017

हमारे पूर्वज नहीं थे कूलनेस में पीछे, सदियों पहले भी इस्तेमाल करते थे ये 10 मॉडर्न चीजें

हमारे पूर्वज नहीं थे कूलनेस में पीछे, सदियों पहले भी इस्तेमाल करते थे ये 10 मॉडर्न चीजें
हमारे भारत में ऐसा कोई इंसान नहीं पाया जाता है जिसने बचपन में शरारत करने पर अपने पैरेंट्स या साथियों से ये न सुना हो कि "तुम जिस स्कूल में पढ़ते हो, उसके हम हेडमास्टर रह चुके हैं।" उनका मतलब यही होता है कि तुम ये जो चीजें कर रहे हो न, हम करके छोड़ चुके हैं। हम उनकी बात पर यकीन करें या न करें, मगर सदियों पहले हमारे पूर्वजों ने उन मॉडर्न चीजों को ईजाद जरूर कर लिया था जिनका इस्तेमाल हम आज के समय करते हैं। हाँ वो बात अलग है कि जिन चीजों का हम इस्तेमाल करते हैं वो थोड़ी ज्यादा कूल नजर आती हैं। 
आज हम ऐसी ही कुछ तस्वीरें इंटरनेट से ढूंढकर लाए हैं जिन्हें देखने के बाद आप भी मान जाएंगे कि पहले के लोग काफी मॉडर्न हुआ करते थे।

10. प्लास्टिक सर्जरी

10. प्लास्टिक सर्जरी
शरीर के अंगों में सुधार करने की सदियों पुरानी है। इजिप्ट में सालों पहले इस तरह के नकली अंगूठे का इस्तेमाल किया जाता था। भारत में भी 800 BC में डॉक्टर्स, माथे या गाल की स्किन निकालकर नाक का शेप ठीक किया करते थे। 

9. बैटरी

9. बैटरी
पावर पैदा करने वाली बैटरीज की खोज 2500 BC में की गई थी। बगदाद बैटरी में चीनी मिट्टी का एक पॉट इस्तेमाल किया जाता था जिसमें तांबे के ट्यूब में आयरन रॉड डाली जाती थी। ये डिवाइस कुछ वोल्ट बिजली पैदा करने में सक्षम था। 
आगे जानिये 420 BC में कैसी होती थी अलार्म घड़ी।

8. आग फेंकने वाला शस्त्र 

8. आग फेंकने वाला शस्त्र 
आग फेंकने वाला शस्त्र 420 BC के आस-पास ईजाद किया जा चुका था। डेलियम के युद्ध में इसका इस्तेमाल भी किया गया था। 

7. अलार्म घड़ी

7. अलार्म घड़ी
पहली अलार्म घड़ी 400 BC में गीक फिलॉसफर प्लेटो के द्वारा ईजाद की गई थी। वो उस समय एक पानी से चलने वाली घड़ी का इस्तेमाल किया करते थे जो साउंड सिंग्नल पैदा कर उन्हें लेक्चर का समय याद दिलाती थी। 
आगे जानिये 323 BC के रोबोट के बारे में। 

6. रोबोट 

6. रोबोट 
मॉडर्न रोबोट और उसके प्रोटोटाइप 323 BC में बनाए जा चुके थे। ये महिला के अकार के रोबोट्स थे जो Pharos के आइलैंड के लाइट हाउस पर बनाए गए थे। ये दिन के समय एक निश्चित अंतराल के बाद घंटी बजाते थे और रात के समय जलस्तर बढ़ने पर आवाज निकालते थे। 

5. ऑटोमेटिक खुलने वाले दरवाजे

5. ऑटोमेटिक खुलने वाले दरवाजे
ग्रीस में पहली सदी में ही ऑटोमेटिक खुलने वाले दरवाजों की खोज हो गई थी। उस समय भाप को नली के सहारे दरवाजे की चौखट तक पहुँचाया जाता था जिससे वो खुल जाते थे। इस तकनीक का इस्तेमाल जादू दिखाने के लिए किया जाता था। इसका फायदा प्रीस्ट (चर्च के पुजारी) भी उठाते थे। 
आगे जानिये कैसा था 100 BC का कंप्यूटर।

4. कंप्यूटर

4. कंप्यूटर
100 BC में बनाए गए 'The Antikythera' नाम के मेकेनिज्म को सबसे पुराना कंप्यूटर माना जाता है। इस डिवाइस से खगोलीय पिंड की स्थिति जानने के साथ-साथ चंद्र और सूर्य ग्रहण की भविष्यवाणी भी की जाती थी। इसका एक और इस्तेमाल ओलम्पिक खेलों में डेट की गणना में भी किया जाता था। 

3. चश्मा

3. चश्मा
Inuit द्वारा दसवी शताब्दी में आँखों की सुरक्षा करने के लिए चश्मे की खोज की गई थी। हालांकि उस समय इसमें कांच नहीं होता था। कांच वाले चश्मे का इस्तेमाल सबसे पहले 12वीं सदी में चाइना में किया गया था। 
आगे दो और बेहतरीन चीजें बाकी हैं। 

2. स्पेस सूट

2. स्पेस सूट
स्पेन में एक 300 साल पुरानी मूर्ति हूबहू स्पेस सूट जैसी ड्रेस पहने हुए है। इस तस्वीर ने भी कई थ्योरीज को जन्म दिया है। क्या वाकई उस समय भी लोग स्पेस सूट पहनकर अंतरिक्ष में जाते थे? 

1. स्मार्टफोन

1. स्मार्टफोन
अमेरिकन आर्टिस्ट Umberto Romano द्वारा 1933 में बनाई गई पेंटिंग में एक अमेरिकन हाथ में स्मार्टफोन जैसी चीज लिए हुए है। हो सकता है कि ये शायद कुछ और हो, मगर देखने में तो यह बिलकुल स्मार्टफोन ही लग रहा है।

No comments:

Post a Comment