Monday, 6 November 2017

जवान बने रहने के लिए ये नुस्खे आजमाती थीं रानियां, नूरजहाँ से लेकर विक्टोरिया तक के नाम हैं शामिल

जवान बने रहने के लिए ये नुस्खे आजमाती थीं रानियां, नूरजहाँ से लेकर विक्टोरिया तक के नाम हैं शामिल
हर लड़की ये चाहती है कि वो दुनिया में सबसे खूबसूरत नजर आए। वो इतनी खूबसूरत हो कि जो निगाहें उसकी तरफ उठे वो उसी पर ठहरकर रह जाए। भले ही लड़की अपनी जुबां से न बोले मगर वो सभी अपनी खूबसूरती की तारीफ सुनना चाहती है। 
वैसे तो सभी लड़कियां प्राकृतिक रूप से सुंदर होती हैं मगर इसके बावजूद वो खुद को और भी ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, ब्यूटी पार्लर आदि का सहारा लेती रहती हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि पुराने जमाने में रानियां इतनी खूबसूरत कैसे हुआ करती थीं? वो इतनी सुंदर कैसे थीं? तब तो किसी तरह के कोई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और पार्लर नहीं हुआ करते थे। ऐसे में उनका काम कैसे चलता था? 
जानकारी के मुताबिक अधिकांश रानियां खूबसूरती को बनाए रखने के लिए ऐसे नुस्खे आजमाती थीं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या था सुंदरता का राज? 

क्या था सुंदरता का राज? 
पुराने समय में रानियों की कद-काठी और उनका गोरा रंग राजाओं मतलब उनके पति को उनकी ओर आकर्षित करता था। खुद को जवान बनाए रखने के लिए रानियां राजवैद्यों के दिए नुस्खे आजमाती थीं।

असरदार नुस्खे 

असरदार नुस्खे 
राजवैद्यों द्वारा दिए गए ये असरदार नुस्खें न केवल उनके रंग को गोरा करते थे बल्कि उनके शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाकर उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देते थे।

आप भी करें इस्तेमाल 

आप भी करें इस्तेमाल 
वैसे अगर आप भी रानियों की तरह सुंदर शरीर चाहती हैं तो आप भी इन नुस्खों को आजमा सकती हैं। उसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है। कुछ सामान्य सी चीजों से ही आप सुंदरता पा सकती हैं। 
आइये जानते हैं इनके बारे में कुछ बातें।

नूरजहाँ 

नूरजहाँ 
मुग़लकालीन रानी नूरजहाँ, अपने नहाने के पानी में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर स्नान करती थीं। इससे न केवल उनका शरीर गुलाब की तरह महकता था बल्कि उनके चेहरे पर भी गुलाबों से ताजगी बनी रहती थी।

प्रिंसेस डायना 

प्रिंसेस डायना 
प्रिंसेस डायना अपने चेहरे पर एवोकाडो और रुचिरा से मिलकर बना पेस्ट लगाती थीं। ये चेहरे की झाइयों के साथ दाग-धब्बों को दूर करता है। इसके अलावा वे गुलाब और चमेली के फूलों से बने प्राकृतिक इत्र का इस्तेमाल करती थीं।

प्रिंसेस हेलेन 

प्रिंसेस हेलेन 
ट्राय की सुंदर और नाजुक सी राजकुमारी हेलेन शहद और जैतून के तेल का पेस्ट बनाकर उसे बालों पर लगाती थीं। इससे उनके बाल घने और काले बने रहते थे। इसके अलावा वे शहद का उपयोग खाने के तौर पर भी करती थीं ताकि उनके शरीर में तरावट बनी रहे।

प्रिंसेस ग्रेस केली 

प्रिंसेस ग्रेस केली 
अमेरिकी एक्ट्रेस और फ्रांस के प्रिंस के साथ विवाह रचाकर प्रिंसेस बनने वाली ग्रेस केली केवल गाजर और अखरोट खाती थीं। अखरोट उनके चेहरे को झुर्रियों से दूर रखता था वहीं वजन नियंत्रित करने में भी सहायक था।

क्वीन मैरी एंटोनेट 

क्वीन मैरी एंटोनेट 
क्वीन ऑफ फ्रांस मैरी एंटोनेट अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए मिल्क पाउडर, अंडे की सफेदी और निम्बू का रस मिलाकर फेस मास्क बनाती थीं और उसे अपने चेहरे पर लगाती थीं। इससे उनकी स्किन फ्रेश नजर आती थीं।

क्वीन विक्टोरिया 

क्वीन विक्टोरिया 
इंग्लैंड की रानी विक्टोरिया गुलाब की पंखुड़ियों से बने परफ्यूम का उपयोग खुद को फ्रेश महसूस करवाने के लिए करती थीं। इससे वे तरोताजा महसूस भी करती थीं और ये अन्य लोगों को भी उनकी तरफ आकर्षित करता था।

आप भी अपनाएं 

आप भी अपनाएं 
इन रानियों की तरह आप भी ये घरेलू नुस्खे अपनाएं और नेचुरल खूबसूरती को बरकरार रखें।

No comments:

Post a Comment