मेरे..तुम्हारे...और सबके लिये 'हैप्पी दिवाली'।
दीपावली में कुछ ही दिन बाकी हैं। मगर अभी से एक्ससाइटमेंट का जो लेवल है ना साहब, बिल्कुल मत पूछिए। बाजारों की रौनक देखते ही बनती है। साज-सजावट देखकर ऐसा लगता है जैसे आसमान से तारे तोड़कर किसी ने जमीन पर सजा दिए हों। चारों तरफ दीपावली का सामान, पूजा की सामग्री और क्या कुछ नहीं है।
पूजा की सामग्री से याद आया कि दीपावली पर लक्ष्मी जी की पूजा का महत्त्व तो आप जानते ही होंगे। ऐसे में ये जानना भी जरूरी है कि लक्ष्मी जी को कैसे प्रसन्न किया जाए। खासतौर से आपकी राशि के अनुसार आप क्या कर सकते हैं जो देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो जाए।
यह स्टोरी पढ़ लीजिए। इसी बहाने आपको भी आपकी राशि के अनुसार लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के उपाय पता लग जाएंगे।
मेष राशि
मेष राशि वालों को लक्ष्मी जी को खुश करने के लिए अपने पूजा कक्ष की दीवारों को चमकीले लाल रंग से पेंट करना चाहिए। साथ ही धनतेरस पर अपने घर की चौखट पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए इस दीपावली, लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करना बेहतर होगा। इसके बाद इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी।
मीन
मीन राशि वालों का पूजा कक्ष सफेद या लाल रंग में नहीं हो तो बेहतर होगा। यदि मीन राशि वाले इस दीपावली हनुमान मंदिर में कपड़े दान करेंगे तो ये उनके लिए बेहतर होगा।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आप जिस जगह पर पूजा करने वाले हैं वो हरे कलर में हो तो बेहतर होगा। इसके अलावा दीपावली की शाम पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए इस दीपावली, लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी-गणेश पूजन के दौरान दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपनी तिजोरी में रखें।
कुम्भ
कुम्भ राशि वालों के लिए पूजा कक्ष को सफेद रंग में पेंट करना बेहतर होगा। उन्हें अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बरगद के पेड़ की एक जड़ भी बांधनी चाहिए। इससे उनकी सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
मकर
मकर राशि वालों का भी पूजा कक्ष सफेद रंग में होना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्हें फर्श पर सोना भी शुरू करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी सभी समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
तुला
तुला राशि वालों के लिए भी अपने प्रार्थना कक्ष को सफेद रंग में पेंट करना बेहतर है। इसके अलावा आपको दीपावली पर लक्ष्मी मंदिर जाकर नारियल भी चढ़ाना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि वाले पूजा करने के लिए रेशम से बने आसान का उपयोग करें। इस राशि के लोगों का भी अगर पूजा कक्ष सफेद रहेगा तो बेहतर है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले दीपावली पर अपने घर में केले या जौ के पेड़ लगाएं और ध्यान रहे कि इसके फल स्वयं न खाएं। दूसरों को दान करें। ऐसा करने से आप लक्ष्मी जी को प्रसन्न कर सकते हैं।
धनु
धनु राशि वालों का पूजा कक्ष हल्के नीले रंग में होना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि आप एक मंदिर में झोपी का पौधा लगाएं। दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से 'श्री' लिखकर अपने पूजा स्थान पर रखना आपके लिए बेहतर होगा।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए बेहतर होगा कि वे दीपावली की रात मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जलाएं। सिंह राशि वालों के लिए अपने प्रार्थना कक्ष को लाल रंग में पेंट करना बेहतर है।
तो ये थे सारे उपाय। शुभ दीपावली।
No comments:
Post a Comment