आपने कभी सोचा है कि ये हाथ कितना काम आते हैं? अरे! अरे! ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने विचार को थोड़ा विराम दीजिए। मेरा मतलब हाथों की लकीरों से है। हाथ की एक छोटी सी लकीर भी हमारे भाग्य को कहां से कहां ले जाती है, हम सोच भी नहीं सकते।
हस्तरेखा विज्ञान एक बहुत बड़ी विधा है। इसमें नई-नई खोज होती रहती है। हथेली में जीवन रेखा, ह्रदय रेखा और मस्तिष्क रेखा प्रमुख मानी जाती हैं। आपने इन रेखाओं से जुड़ी कई बातें भी पढ़ी होंगी। मगर इन प्रमुख रेखाओं के अलावा भी कुछ छोटी-छोटी रेखाएं होती हैं जो कई सारे संकेत देती हैं।
आज हम ऐसी ही एक रेखा के बारे में बात करने वाले हैं। इस रेखा का नाम है 'मणिबंध रेखा'। यह आपके भाग्य के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताती हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरी बात।
मणिबंध रेखा

आप सभी ने वो स्थान देखा ही होगा जहाँ से आपकी हथेली शुरू होती है। हाँ, वही जहाँ ब्रेसलेट आदि पहने जाते हैं। इस स्थान पर जो रेखाएं होती हैं उन्हें ही मणिबंध रेखाएं कहा जाता है।
यह बताती है

मणिबंध रेखाएं जीवन के कई सारे राज खोलती हैं। यह बताती है कि व्यक्ति की आयु कितनी लंबी होगी और उसका भाग्य कितना चमकीला है।
तो चलिए पता करते हैं। किस तरह की रेखा का क्या है मतलब।
चमकेगा भाग्य

जिनके हाथ में मणिबंध रेखाएं एकदम सीधी, साफ-साफ नजर आ आए उन्हें खुश हो जाना चाहिए। उनकी किस्मत अचानक से चमकती है और ये जीवन में बहुत आगे जाते हैं।
यह होना बेहतर

गेंहूं का दाना तो आप सभी ने देखा ही होगा। यदि मणिबंध के आसपास यह चिन्ह नजर आ रहा है तो इसे शुभ माना जाता है। यह आपकी जिंदगी में कई खुशियां लेकर आएगा।
लेकिन यह चिन्ह बुरा।
ऐसा होना बुरा

अपनी मणिबंध रेखा को गौर से देखिए। यदि इसके आसपास दीपक सा चिन्ह नजर आ रहा है तो यह जीवन में दुर्घटनाएं बने रहने का संकेत है।
मुश्किल जीवन

जब मणिबंध रेखाएं आपस में गुत्थम-गुत्था या किसी जंजीर की तरह नजर आ रही है तो आपके जीवन में विपदाएं आती रहेंगी।
अगली रेखा वाले की मन की हर बात पूरी होती है।
सभी मनोकामनाएं पूरी

इस बार तो आप अपना हाथ अच्छी तरह से चेक कर लीजिए। यदि मणिबंध रेखा से कोई अन्य रेखा आपकी हथेली की ओर जा रही है तो इसका अर्थ हुआ कि आप जो मांगेंगे वो आपको मिल जाएगा।
ऐसी रेखा सुखद नहीं

यदि दो मणिबंध रेखा आपस में एक-दूसरे को काट रही है तो उस व्यक्ति की किस्मत बुरी होती है। ऐसे व्यक्ति के किसी अंग को दुर्घटना के दौरान क्षति पहुंच सकती है।
मिल गया जवाब

अब आप बड़े ध्यान से अपनी मणिबंध रेखाओं को देखिए और पता लगाइए कि आपकी किस्मत में आखिर क्या लिखा है? अपने आसपास वालों के बारे में कुछ पता कर ही लीजिएगा।
No comments:
Post a Comment